वास्तु टिप्स

BASIC VASTU TIPS

नये घर के लिए वास्तु टिप्स

आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं की वस्तु असल में है क्या|क्योंकि हमारे देश में अभी भी देखने को मिलता है कि काफी लोग आज भी वास्तु पर अटूट विश्वास करते है, और कई लोग विश्वास नहीं करते लेकिन वह कोई उल्टी-सीधी बातें नहीं बनाते है।
लेकिन वहीं पर कई लोग इसे ढोंग और ढकोसला मानते है। क्योंकि उनलोगो को वास्तु के बारे में कुछ पता ही नहीं है, की वास्तु असल में है क्या और यह हिंदू कम्युनिटी के लिए कितना महत्व रखता है।
यह पोस्ट अगर आपको अच्छा लगता है तो प्लीज ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसको समझ सकें




वास्तु क्या है
वास्तु घर बनाने की वह कला है जो हमें हमारे पूर्वजों से विरासत में मिली है।जिसकी मान्यताएं हैं की जिस तरह हमारा शरीर पांच तत्वों से मिल कर बना है|ठीक उसी प्रकार वास्तु का भी अपना एक शरीर है जिसे वास्तु पुरुष कहा गया है और जो लोग वास्तु के हिसाब से घर का निर्माण करवाते है तो उनके घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है, मान्यताएं ये भी है की जो लोग उस घर में रहते है|वास्तु का सीधा असर उसमे रहने वाले लोगो पर पड़ता है। इस लिए कोशिस कीजिए की आपका घर भी ज्यादा से ज्यादा वास्तु के अनुसार हो|




क्या वास्तु ढोंग & ढकोसला है
जैसा मैंने बताया की वास्तु घर बनाने की एक प्राचीन कला है। इंडिया का आर्किटेक्चर वास्तु कला पर बेस्ड है इसको कोई झुठला नहीं सकता।
यहाँ जो भी हिन्दू लोग है वो इस चीस को बखूबी समझते है। क्योकि हमारे पास जो लोग भी आते है
उनमे से ज्यादातर वास्तु प्लान (नक़्शे) की डिमांड करते है (100 में से 90 लोग वास्तु डिमांड करते है) इसी तरह हर देश का अपना एक वास्तु कला या आर्किटेक्चर है जिसके हिसाब से वहाँ निर्माण कार्य होते है।
Example के तौर पर अपने पडोसी देश चीन की बात करते है|
चीन की वास्तु कला का नाम फेंग शुई है जिसका मतलब है हवा और पानी
चीन के लोग भी मानते है की फेंग शुई के उपाय से घर के वास्तु दोष की परेशानियों का अंत होता है। आज कल हमारे देश में भी फेंग शुई का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो रहा है। आज के ट्रैंड के जितने भी वास्तुकर है वो सब फेंग शुई वास्तु की सलाह देते है|